सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार सुबह हल्की गिरावट देखी गई है। GoodReturns वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज ₹95,500 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,540 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी भी ₹100 सस्ती होकर अब ₹97,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹95,500 प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। दिल्ली में इसका भाव थोड़ा ज़्यादा है, ₹95,650 प्रति 10 ग्राम। 22 कैरेट सोने की बात करें तो मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में ये ₹87,540 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है, जबकि दिल्ली में इसका रेट ₹87,690 है। मतलब दिल्ली में सोने के दाम बाकी शहरों से थोड़े ज़्यादा हैं।
गिर रही है सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी इस वक्त ₹97,900 प्रति किलो के रेट पर बिक रही है। लेकिन चेन्नई में इसका भाव काफी ज़्यादा है – ₹1,08,900 प्रति किलो। अब बात करें सोने की – अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत थोड़ी बढ़ी है। इसकी वजह है कि डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो बाकी देशों की करेंसी वालों के लिए सोना खरीदना सस्ता पड़ता है, जिससे डिमांड बढ़ती है और रेट चढ़ता है।
स्पॉट गोल्ड (तुरंत डिलीवरी वाला सोना) 0.2% बढ़कर $3,245.01 प्रति औंस हो गया है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (भविष्य की डिलीवरी वाला सोना) 0.3% बढ़कर $3,252.00 प्रति औंस हो गया है।चांदी भी 0.1% चढ़कर $32.02 प्रति औंस हो गई है। वहीं प्लेटिनम की कीमत में 0.5% की गिरावट आई है और इसका रेट $954.88 प्रति औंस हो गया है। कुल मिलाकर, दुनिया में चल रहे आर्थिक उतार-चढ़ाव और डॉलर की कमजोरी की वजह से सोने की कीमत में थोड़ी हलचल है, लेकिन भारत में इसकी कीमत में गिरावट दिख रही है।
सोना अब भी निवेशकों की पसंद
हाल ही में सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड पार किया था। यह पहली बार था जब सोना “लखटकिया” बना था। इसके बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन निवेशक अभी भी इसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के सीजन की शुरुआत से भी सोने की मांग बढ़ी है।